Earthquake: भूकंप से दहली मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की धरती, 4 रिक्टर स्केल से कम रही तीव्रता

Earthquake: भूकंप से दहली मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की धरती, 4 रिक्टर स्केल से कम रही तीव्रता

Earthquake In MP: मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके आने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इंदौर से 151 किलोमीटर दूर धार में दोपहर 1 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.0 रिक्टर स्केल मापी गई। जमीन के 10 किमी गहराई में ये भूकंप आया है। किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

4 रिक्टर स्केल से कम रहा Earthquake

अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, यहां पर तीव्रता 3.8 मापी गई है। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दोपहर 12:12 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र भूटान के पास पश्चिमी कामेंग में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। मध्य और उत्तरी असम और पूर्वी भूटान में भी भूकंप महसूस किया गया है।

Earthquake

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अधिकारियों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक ही घरों का सामान हिलने लगा तब समझ में आया कि भूकंप के झटके आ रहे हैं हालांकि कुछ देर में सब कुछ ठीक हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews