Earthquake 2022: भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake In Delhi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज 5 फरवरी 2022 को एक बार फिर भारत में भूकंप (India Earthquake 2022) के झटके महसूस किए गए है। J&K समेत उत्‍तर भारत के कई इलाकों में हिली धरती। भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान-तजाकिस्‍तान बॉर्डर पर रहा।यहां सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्‍टर स्‍केल पर 5.7 तीव्रता रही।हालांकि भूकंप से अभी किसी तरह के जान माल के खतरे की खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: आज 5533 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस, कलेक्टरों को ये निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir, Delhi-NCR) के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड के साथ नोएडा में धरती में कंपन महसूस की गई है। भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े..,Road Accident: सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई बड़े भूभाग में इसे महसूस किया गया। भूकंप की गहराई 210 किलोमीटर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली।इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके की तीव्रता 5.3 रही थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews