अध्यापकों के लिए खुशखबरी, छठवें वेतनमान की तीसरी किश्त के भुगतान के आदेश जारी

पेंशन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के लाखों अध्यापकों के लिए अच्छी खबर है| राज्य शासन ने अध्यापक संवर्ग (Teachers) को छठवें वेतनमान के एरियर की तीसरी और अंतिम क़िस्त का भुगतान करने के आदेश दिये हैं। पूर्व में अध्यापक संवर्ग को भुगतान शासन की ओर से रोक दिया था। शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने आदेश जारी कर अध्यापक संवर्ग को एरियर की तृतीय किस्त का भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं।  

आदेश में लिखा है कि अध्यापक संवर्ग को छठवां वेतनमान की एरियर के लिए 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक की बढ़ी हुई राशि का भुगतान तीन किश्तों में 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद 29 जुलाई 2020 को आदेश पर रोक लगा दी गई थी। फिर से शासन ने 9 दिसंबर को छठवां वेतनमान एरियर की तृतीय एवं अंतिम भुगतान की स्वीकृति प्रदान किए जाने के आदेश दिए। इसे लेकर आयुक्त लोक शिक्षण ने भी भुगतान के आदेश जारी कर दिए है।

अध्यापक संगठन लगातार बकाया एरियर्स और छठवें वेतनमान की तृतीय किश्त का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अध्यापकों को लाभ होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews