Google Fined: गूगल पर भारत सरकार ने लगाया 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

Google Fined: गूगल पर भारत सरकार ने लगाया 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competion Commission Of India) ने गूगल (Google) पर हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का जुर्माना लगाया है। सीसीआई ने रच इंजन गूगल पर 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। रिपोर्ट के मुताबिक सीसीआई ने गूगल को एंड्रॉयड मोबाइल इकोसिस्टम के मार्केट में अपनी पॉजिशन का फायदा उठाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कंपनी को जल्द-जल्द अपने कंडक्ट को सुधारने के निर्देश भी जारी किये हैं।

यह भी पढ़े…Vaishali Takkar सुसाइड मामले में राहुल नवलानी को मिल रहा था VIP ट्रीटमेंट, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

दरअसल, कई एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन यूजर्स ने गूगल एंड्रॉयड के जरिए अनफ़ेयर बिजनेस प्रैक्टिस के खिलाफ शिकायत की थी। गूगल एंड्रॉयड ओएस का संचालन और प्रबंधन करता है और इस प्रक्रिया के अन्य कंपनियों को Proprietary application लाइसेंस भी जारी करता है। मूल उपकरण निर्माता इस ओएस और गूगल एप्स का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन्स में करते हैं। इस लाइसेंस के मुताबिक ओएस और एप के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के अग्रीमेंट भी कीये जाते हैं, जिसमें मोबाइल डिस्ट्रब्यूशन एग्रीमेंट भी शामिल गई।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 840 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 06 नवंबर से पहले करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के मुताबिक गूगल मोबाइल डिस्ट्रब्यूशन एग्रीमेंट के तहत प्री-इंस्टॉललेशन प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन करता है। साथ ही सर्च इंजन अपने मोबाइल सूट को अनइंस्टॉल करने का कोई ऑप्शन भी नहीं देता। गूगल पर आयोग ने अधिनियम की धारा 4 (2) (डी) का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं और जुर्माना भी लगाया है। साथ ही समय-सीमा के अंदर अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें की हाल ही में संसदीय समिति ने भारत में गूगल, एमेजॉन, नेटफलिक्स, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर ऑफिसर को डिजिटल क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आयोग विरोधी गतिविधियों के जांच के लिए नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद इस मामले में तेजी से जांच भी चली।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews