राज्यपाल के कड़े तेवर, कमलनाथ को 17 को बहुमत साबित करने के आदेश

KAMAL NATH

भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखते हुए कहा है कि सरकार 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराए और ऐसा न होने की स्थिति में सरकार को अल्पमत में माना जाएगा।

प्रदेश में पल पल बदलते सियासी माहौल के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को सदन में फ्लोर टेस्ट कराने को कहा था। सोमवार को विधानसभा सत्र प्रारंभ हुआ किंतु राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी ने राज्यपाल से मुलाकात की और अब राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को पत्र लिखकर  17 मार्च को ही विधानसभा में  फ्लोर टेस्ट में बहुमत सिद्ध करने को कहा है।

आपको बता दें कि सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कोरोना के कारण सदन को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद राज्यपाल ने अपने पत्र में नाराज़गी जताते हुए कमलनाथ सरकार को पत्र लिखकर मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने को कहा है। राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि यह खेद की बात है कि आपने मेरे द्वारा दी गई समय अवधि में अपने बहुमत सिद्ध करने की बजाय विश्वासमत प्राप्त करने का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि संवैधानिक और लोकतंत्र मान्यताओं का सम्मान करते हुए 17 मार्च को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करें अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि वास्तव में कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews