मप्र के इन जिलों में तेज बारिश शुरु, दीवार गिरने से एक की मौत, 2 घायल

मप्र के इन जिलों में तेज बारिश शुरु, दीवार गिरने से एक की मौत,  2 घायल

भोपाल।

एक तरफ जहां एमपी के कई जिलों में बारिश ना होने से संकट गहराया गया वही दूसरी तरफ कई जिलों में झमाझम का दौर जारी है।बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई वही आज गुरुवार को भी सुबह से जबलपुर और डिंडौरी सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। वही बालाघाट में तेज बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई और 3 लोग नीचे दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई वही दो घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।इधर भोपाल समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं का दौर जारी है।

बीते चौबीस घंटे में मध्य प्रदेश के खालेगांव में 8 सेंटीमीटर, मझौली, डिंडोरी, मानपुर में 7, अमरवाड़ा, उमरेह, करंजिया में 5, स्लीमनाबाद, सीहोरा, गोहपरू, सेंधवा, घनसौर, सरई, गुढ में 4, बहोरीबंद, पृथ्वीपुर, भिंड, अंबाह, नसरूल्लागंज, तामिया, भैंसदेही, पलेरा, रामपुर, कुडंम, छिंदवाड़ा, जबेरा, माडा, परासिया, देवसर, कुसमी, पवई में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की माने तो मानसून द्रोणिका के मध्य भारत की तरफ लौटने के संकेत मिले हैं। 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने बाद ही प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो सकती है। इस आधार पर 24 जुलाई से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।9 साल में पहली बार है जब 20 जुलाई तक इतनी कम बारिश मध्य प्रदेश में हुई है।

खास बात ये है कि बुधवार को ही मौसम विभाग नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संभाग और खरगोन, गुना, अनूपपुर, डिंडौरी, बुरहानपुर, खंडवा, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा व मंडला जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कही-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी, जिसके बाद आज सुबह से बारिश हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews