जब ट्रांसलेटर नहीं समझ पाया राहुल गांधी की इंग्लिश, वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे मतलब

जब ट्रांसलेटर नहीं समझ पाया राहुल गांधी की इंग्लिश, वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे मतलब

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तमिलनाडु  (Tamilnadu) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को कर दी| उन्होंने इसकी शुरुआत कोयंबटूर में रोड शो से की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर निशाना साधा| कांग्रेस नेता ने जनता से संवाद के लिए एक ट्रांसलेटर की मदद ली, राहुल अंग्रेजी में बोल रहा थे और ट्रांसलेटर उसका तमिल में अनुवाद करके लोगों तक उनका मैसेज पहुंचा रहा था। लेकिन इस दौरान राहुल के बयान से गड़बड़ हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर हम कहते हैं कि तमिलनाडु भारत है, तो हमें कहना होगा कि भारत तमिलनाडु है। ऐसा नहीं हो सकता है कि हम कहते हैं कि तमिलनाडु भारत है, लेकिन भारत तमिलनाडु नहीं है’।

राहुल गांधी के बयान को उनके साथ मौजूद ट्रांसलेटर भी समझ नहीं पाया| राहुल के इस पेचीदा बयान ने ट्रांसलेटर को हैरान कर दिया और वो कुछ भी स्पष्ट तौर पर समझ नहीं पाया। ट्रांसलेटर थोड़ा रुका और फिर राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराई, अंत में जैसे तैसे ट्रांसलेटर ने राहुल गांधी की बात तमिल में समझाई| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं| सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान का मतलब पूछ रहे हैं|

तमिलनाडु में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। राहुल तीन दिन के तमिलनाडु दौरे पर हैं। राहुल वायनाड से सांसद हैं। वे 10 दिन में दूसरी बार तमिलनाडु पहुंचे हैं। इससे पहले 14 जनवरी को पोंगल पर हुई बैलों की पारंपरिक दौड़ जल्लीकट्टू देखने मदुरई पहुंचे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews