भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फायनल में , इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में दी करारी शिकस्त

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फायनल में , इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में दी करारी शिकस्त

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। भारत ने इंग्लैंड के साथ खेला गया चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच  एक पारी और 160 रनों के बड़े अंतर से जीत कर टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर 4  मैचों की शृंखला 3 -1 से अपने नाम कर ली।

भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाये थे जिसका पीछा करते हुए इंगलैड पहली पारी में 205 रन ही बना सकी थी। इस तरह भारत को पहली पारी में 160 रनों की बड़ी लीड मिली। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम केवल 135  सिमट गई और भारत ने पारी और 25 रनों से मैच जीत लिया।

ये भी पढ़ें –SBI सहित कई बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, जानिए किसे मिलेगा फायदा 

भारत की इस जीत में अक्षर पटेल और अश्विन की बड़ी भूमिका रही दोनों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 – 5 विकेट लेकर सस्ते में पैवेलियन लौटा दिया। इंग्लैण्ड की तरफ से केवल डेनियर लॉरेंस ही 50 रन बना पाए मगर बाकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews