Indore : इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सरकारी अधिकारी बन लोगों को लगाते थे चूना

/international-fake-call-center

इंदौर,आकाश धोलपुरे। एक तरफ जहां इंटरनेट (Internet) ने आम आदमी के जीवन को सरल और सहज बना दिया है। वही दूसरी तरफ इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर (Fake International Call Center) का पर्दाफाश किया है। इंदौर पुलिस (Indore Police) ने यहां से भारी मात्रा में कंप्यूटर (Computer और दस्तावेज जप्त किए हैं ।  पुलिस ने इस मामले में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर (Indore) में क्राइब ब्रांच में एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो अन्तराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर खोल कर बैठे हुए थे। यह सेंटर लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत निपानिया वाइन शॉप के पास संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने सेंटर से करीब 50 से ज्यादा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी खुद को एजेंसी और सरकारी विभाग के कर्मचारी बताकर अमेरिकन एसेंट में लोगों को धमका कर विदेशों से पैसे ऑनलाइन खाता में जमा करते थे ।  गिरोह करना गुजरात (Gujrat) का रहने वाला बताया जा रहा है जो दबिश के दौरान वहां से फरार हो गया । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews