जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा : आयु सीमा के चलते ढाई लाख उम्मीदवार परीक्षा से हो जाएंगे बाहर

student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

तीन चार साल से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले करीब ढाई लाख उम्मीदवार बाहर हो जाएंगे। 3 साल बाद आई जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में करीब ढाई लाख उम्मीदवार 33 साल निर्धारित आयु सीमा के हिसाब से ओवर एज हो गए हैं। उम्मीदवारी इसे 37 साल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

पिछली सरकार ने मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने आयु सीमा 35 साल किए जाने की घोषणा तो कर दी थी लेकिन इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। उम्मीदवार की मांग पर सरकार ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन तो बुलवा लिया है, लेकिन आयु सीमा नहीं बढ़ाई है। जिसके कारण कई उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं भर पा रहें है। उम्मीदवार आयु सीमा 37 साल किए जाने की मांग कर रहें है। अगर सरकार उम्मीदवारों की मांग को मान कर आयु सीमा में छूट देती है तो परीक्षा में आवेदन देने वालो की संख्या 2 लाख से अधिक हो सकती है।

अब तक सिर्फ 22000 आवेदन

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए 27 जुलाई से आवेदन भरे जा रहे हैं। अब तक सिर्फ 22000 आवेदन ही आए हैं। इससे पहले 798 पदों के लिए हुए जेल प्रहरी की भर्ती परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे। अगर भर्ती परीक्षा की आयु सीमा नहीं बढ़ती है तो आवेदन की संख्या इस बार एक लाख से भी कम रह जाएगी।

2 साल से नहीं हुई एक भी भर्ती परीक्षा

वर्ष 2018 से कुछ भर्ती परीक्षा हुई थी इसके बाद 2019 में स्कूली शिक्षकों की भर्ती को छोड़कर अन्य कोई भी परीक्षा नहीं हो पाई थी। वर्ष 2020 में तो अभी तक एक भी परीक्षा नहीं हो पाई है। कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाएं टालती जा रही है। इस बीच पीईबी को बंद किए जाने की बात भी चल रही थी। इसके अन्य विभाग पीईबी से परीक्षा कराए जाने के लिए तैयार नहीं हुए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews