उत्तर प्रदेश : डिंपल यादव की जगह जयंत चौधरी को मिला राज्यसभा का टिकट

उत्तर प्रदेश : डिंपल यादव की जगह जयंत चौधरी को मिला राज्यसभा का टिकट

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने एक और प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव के राज्यसभा जाने की आशंकाओं के बीच अब राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को सपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है, जहां जयंत, सपा-आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, जहां उन्होंने लिखा, “जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।”

आपको बता दे इससे पहले सपा जावेद अली और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल को अपना प्रत्याशी बना चुकी है। हालांकि,. सिब्बल ने निर्दलीय फॉर्म भरा है, जहां सपा उनका समर्थन कर रही है।

ये भी पढ़े … यासीन मलिक की सजा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि

इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा था, लेकिन कपिल सिब्बल के निर्दलीय प्रत्याशी बनने के बाद सियासी पारा बढ़ने लगा और चर्चा आरएलडी के खेमे में शुरू हो गई कि जयंत चौधरी को एक बार फिर धोखा मिला है। इस सब पर विराम लगाते हुए एक बड़ा फैसला लिया और जयंत चौधरी को आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया।

इस निर्णय के बाद फिर से सियासी अटकलें तेज हो गई है और डिंपल यादव के आजमगढ़ लोकसभा सीट उपचुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews