MP का ‘गब्बर’ यह थानेदार! डायलॉग मारना पड़ गया महंगा, वायरल वीडियो पर मिला नोटिस

MP का ‘गब्बर’ यह थानेदार! डायलॉग मारना पड़ गया महंगा, वायरल वीडियो पर मिला नोटिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| आपने फिल्म ‘शोले’ का वो मशहूर डायलॉग तो जरूर सुना होगा, जिसमे गब्बर कहता है कि ‘जब 50-50 कोस दूर गांव में कोई बच्चा रोता है, तो माँ कहती है सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा| कुछ इसी अंदाज में एक थानेदार ने भी अपना रोब जमाने गब्बर का डायलॉग मारा है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो के बाद थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गई है।

दरअसल, वायरल वीडियो झाबुआ जिले के कल्याणपुरा पुलिस स्टेशन का है| वायरल वीडियो के मुताबिक कल्याणपुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी केएल डांगी कहते हैं, ‘कल्याणपुरा में 50-50 किलोमीटर की दूरी पर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है चुप हो जा बेटा, नहीं तो डांगी आ जएगा’| डांगी जब ये लाउडस्पीकर पर ये डॉयलाग मार रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया| पुलिस अफसर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| वहीं वीडियो को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं|

वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तुल पकड़ लिया है| पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले को संज्ञान में लिया है| बताया जा रहा है कि वीडियो के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी केएल डांगी की मुसीबत बढ़ सकती है| खबर है कि नोटिस भी जारी किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews