ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कोरोना में एमपी के लिए की ये मांग

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कोरोना में एमपी के लिए की ये मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश के गुना रेलवे जंक्शन के अस्पताल में रेलवे की तरफ से 50 बिस्तर का एक अस्पताल स्वीकृत कर दें और एक ऑक्सीजन संयंत्र की स्वीकृति प्रदान कर दें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  को पत्र लिखकर कहा है कि गुना रेलवे जंक्शन में इस समय 3 बिस्तर का अस्पताल संचालित है।  कोरोना महामारी में गुना रेलवे रेलवे के करीब 2 हजार कर्मचरियों को अपने इलाज के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)ने पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  से अनुरोध करते हुए लिखा कि आप रेलवे की तरफ से 50 बिस्तर का अस्पताल और एक ऑक्सीजन संयंत्र की स्वीकृति प्रदान कर दें।  जिससे कर्मचारियों को बहुत लाभ होगा।   

 ये भी पढ़ें – कोरोना की रफ्तार और टीकाकरण अभियान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)ने रेल मंत्री को ट्वीट भी किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने लिखा –  रेल मंत्री पीयूष गोयल जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि गुना रेलवे जंक्शन के अस्पताल में रेलवे की ओर से 50 बेड एवं एक ऑक्सीजन संयंत्र की स्वीकृति प्रदान करें । इस से गुना, अशोकनगर, पगारा, शाडोरा, रुठियाई के रेलवे कर्मचारियों के साथ आमजन को भी इसका लाभ मिल सकेगा ।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह का ऐलान-संबल योजना में शामिल होंगे तेंदूपत्ता संग्राहक, मई में शादियों पर बैन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews