कमलनाथ ने इंदौर के टोटल लॉक डाउन पर उठाए सवाल

कमलनाथ ने इंदौर के टोटल लॉक डाउन पर उठाए सवाल

भोपाल/इंदौर।

इंदौर में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या के बाद कलेक्टर ने तीन दिनों तक टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस दौरान बाहर निकलने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है । इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।नाथ का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो, लेकिन इंदौर में जिस प्रकार से दूध की सप्लाई को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है वो बेहद ही आपत्तिजनक है।

कमलनाथ ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज जी,प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का सख़्ती से पालन हो,इसमें किसी को गुरेज़ नहीं है लेकिन इंदौर में जिस प्रकार से दूध की सप्लाई को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है वो बेहद ही आपत्तिजनक है।दूध-दवाई आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आती है।

वही अगले ट्वीट में लिखा है कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं पर कोई रोक नहीं है।इस निर्णय से उन बच्चों , बुजुर्गों , मरीज़ों का क्या होगा जो दूध पर ही आश्रित है ?उन पशु पालकों के बारे में भी सोचे , जो पूर्व से ही दोहरी मार झेल रहे है। जनहित में इस निर्णय को तत्काल बदला जावे।

बता दे कि इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 32 हो गई है।रविवार के जारी बुलेटिन में 8 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें से एक उज्जैन का निवासी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews