कमलनाथ का 14 अगस्त को जनसंबोधन, भाजपा नेता बोले -‘क्या पाकिस्तान के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देंगे’

कमलनाथ का 14 अगस्त को जनसंबोधन, भाजपा नेता बोले -‘क्या पाकिस्तान के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देंगे’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच इस बार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहले की तरह स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) नहीं मनाया जाएगा| सभी मंत्री भोपाल में ही रहेंगे| इधर, पिछले साल मुख्यमंत्री रहते हुए लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने वाले कमलनाथ (Kamalnath) इस बार 14 अगस्त को प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगे| इसको लेकर भाजपा नेता हितेश वाजपेयी (Hitesh Bajpai) ने कमलनाथ पर हमला बोला है|

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-‘मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे-जनसंबोधन लाइव
– दिनांक 14 अगस्त 2020- समय सायं 4 बजे से सीधा प्रसारण सायं 4:00 बजे कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाएगा।

इसको लेकर बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर कमलनाथ का नाम लिए बिना निशाना साधा है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ’14 अगस्त को “सत्ता के विछोह” मे डूबे ‘कंपनी बहादुर साहब’ अपनी प्रशासनिक खुजली मिटाते हुए मध्यप्रदेश की जनता को ‘पाकिस्तान के स्थापना दिवस’ की शुभकामनाएं देंगे’| बता दें कि पाकिस्तान आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews