Kangana Ranaut : कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, अमित शाह को कहा – THANK YOU

Kangana Ranaut : कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, अमित शाह को कहा – THANK YOU

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Shiv Sena spokesperson Sanjay Raut) से विवाद के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। कंगना की जान की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। सुरक्षा मिलने के बाद Kangana Ranaut ने ट्वीट कर  गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने कहा कि शाह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर कहा ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने भी कंगना रनौत को सुरक्षा देने की बात कही थी। ठाकुर ने कहा कंगना रनौत के पिता ने लिखित में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, मैंने DGP को इस बारे में कहा है। इसके बाद केन्द्र द्वारा उन्हें ये सुरक्षा दी गई है।

बता दे कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रंनौत ने बॉलीबुड से लेकर नेताओं तक को घेरना शुरु कर दिया है। पहले उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है, इतना ही नही हाल ही में कंगना ने तो यहां तक कह दिया था कि बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दे डाली। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।इसके बाद केन्द्र ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews