Kanpur Encounter: CCTV फुटेज में देखें.. आखिर कैसे हुई विकास की गिरफ्तारी

Kanpur Encounter: CCTV फुटेज में देखें.. आखिर कैसे हुई विकास की गिरफ्तारी

उज्जैन। योगेश कुल्मी

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को आख़िरकार उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों (Kanpur Police Murder Case) को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने उज्जैन में अपनी गिरफ़्तारी दी विकास दुबे (VIkas Dubey) उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था। तभी वहां के गार्ड ने उसे पहचाना।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे विकास दुबे महाकाल मंदिर परिसर पहुंचा जहाँ प्रसाद की एक दुकान से प्रसाद लेने के बाद वो मंदिर की तरफनिकल गया दुकानदार को उसपर शक हुआ। उसने मंदिर सिक्योरिटी गार्ड को बताया। जब पूजा करके वो बाहर निकला तो सिक्योरिटी गार्ड ने आईडी दिखाने को कहा जो किसी और के नाम से बनी थी। जब सिक्योरिटी ने ज्यादा पूछा तो वो मारपीट करने लगा। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गयी जहाँ थाने लेकर जाने के बाद उसने सारी बातें कबूल कर ली।

वहीं इससे पहले कहा गया था कि विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण करना चाह रहा था। जिसके लिए वो कानपूर से बचते बचाते एमपी के उज्जैन पहुंचा जहाँ महाकाल के दर्शन के पश्चात विकास दुबे ने वहां मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों को बताया कि “मेरा नाम विकास दुबे है। आप कृपया उज्जैन पुलिस को सूचना कर दें। मैं महाकाल की शरण में सरेंडर करने आया हूं” उज्जैन पुलिस मंदिर प्रांगण के बाहर से विकास को कस्टडी में ले गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews