जानिए, कब होंगे मध्यप्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव, कब से लगेगी विधानसभा की आचार संहिता !

जानिए, कब होंगे मध्यप्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव, कब से लगेगी विधानसभा की आचार संहिता !

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा की 27 सीटों पर उपचुनाव (Byelection) अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि चुनाव आयोग (Election Commission) 15 सितंबर के बाद कभी भी उपचुनावों के लिए कार्यक्रम घोषित कर सकता है । चुनाव आयोग की घोषणा के साथ की उप चुनावों की आचार संहिता लागू हो जाएगी ।

चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव प्रचार से लेकर मतदान केंद्रों तक के लिए कोविड-19 प्रोटोकोल घोषित किया है जिसके तहत ही पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 27 विधानसभा सीटों में 16 विधानसभा सीटें ग्वालियर चंबल संभाग की है जहां पर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की इज्जत दांव पर लगी है। हालांकि सरकार बनी रहने के लिए बीजेपी को केवल 9 सीटों की जरूरत है। वर्तमान में उसके पास 107 विधायक हैं जबकि कांग्रेस को अगर वापस सत्ता में लौटना है तो उसे सभी 27 सीटें जीतनी होगी जिसकी संभावना न्यूनतम है।

हालांकि कांग्रेस इस बात की उम्मीद कर रही है कि यदि वह ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतती है तो एक बार फिर सपा बसपा और निर्दलीय विधायक उसका दामन थाम सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews