शराब ठेकेदारों के गुर्गों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने लिया संज्ञान, 5 गिरफ्तार

शराब ठेकेदारों के गुर्गों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने लिया संज्ञान, 5 गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वायरल हुए वीडियो ने हड़कम्प मचा दिया। मामला इतना बढ़ गया स्वयं मामले का संज्ञान पुलिस को लेना पड़ा और पुलिस ने तफ्तीश कर 6 में 5 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल, बेरहमी से पिटाई का वायरल वीडियो इंदौर के चोइथराम इलाके में स्थित राजीव गांधी चौराहे की अंग्रेजी शराब दुकान के बन्द पड़े अहाते का है। जहां एक साथ कई लोग इकट्ठा होते है और इसी दौरान एक युवक को बीच मे एक पाइप के सहारे खड़ा कर दिया जाता है और उसके बाद पाइपनुमा लट्ठ से युवक पर एक के बाद एक लोग डंडे बरसाने शुरू कर देते है। युवक बार बार पीटने वाले लोगो से गुहार लगाता है कि मैं मजदूर हूँ और मैंने कुछ नही किया है। बावजूद इसके उसे गालियों के साथ लाठियां भी खाना पड़ रही थी।

हद तो तब हो गई कि पीटने वाले लोग खुद ही पिटाई का वीडियो बना रहे थे ताकि एक दहशत का माहौल अन्य लोगो मे पैदा किया जा सके। जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाले लोग शराब ठेकेदारों के गुर्गे है जिन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने की आशंका के चलते पहले तो युवक को पकड़ा और फिर शराब दुकान के बन्द पड़े अहाते में लाये और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर खुद ही संज्ञान लिया और बाद में घटनास्थल की पुष्टि कर लोगो को चिन्हित किया गया और 6 में से 5 लोगो को पुलिस ने बेदर्दी से की गई पिटाई के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। राजेन्द्र नगर थाना टीआई सुनील शर्मा की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने स्वयं कार्रवाई की है और अब तक कि कार्रवाई में 5 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मानव अधिकारो के हनन का ये इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और दबी जुबां में लोगो की तीखी प्रतिक्रिया इस वीडियो को देखने के बाद आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews