पागल आशिक ने दिखाया ससुराल वालों को लड़की का अश्लील वीडियो, शादी टूटी, मामला दर्ज

wife-eaten-poison-after-husband-also-suicide

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। अक्सर हमने ये सुना है कि  इश्क आसां नहीं होता है और इसको पाने के लिए काई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है और कभी कभी तो  आग का दरिया को भी पार करना पड़ता है। पर क्या हो जब एकतरफा इश्क ही अपने गले का कांटा बन जाए, जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आय़ा है जहां एकतरफा प्यार में पागल एक लड़के ने एक 20 साल की लड़की का रिश्ता तुड़वा दिया। दरअसल पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने 20 साल की लड़की की किसी और जगह शादी होने से खफा होकर उसका जहां संबंध हुआ था वहां उसका अश्लील वीडियो दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया।

मामला भोपाल के बेरसिया थाने का है जहां एक 20 साल की लड़की अपने एकतरफा आशिक से परेशान होकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाने बैरसिया थाने पहुंची। लड़की का कहना है कि उसकी शादी कहीं और तय हो जाने के चलते आरोपी ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दिया, जिससे नाराज होकर ससुराल वालों ने लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 20 साल की लड़की जो कि बैरसिया इलाके की रहने वाली है उसकी विजय चौबे नाम के लड़के से दोस्ती थी। दोनों अच्छे दोस्त होने के चलते एक दूसरे से मिलते जुलते रहते थे। लड़की का कहना था कि मैं विजय को अच्छा दोस्त मानती थी। लेकिन विजय मुझसे प्यार की बात करने लगा थास जिसके मैंने उससे दोस्ती तोड़ ली थी। दोस्ती तोड़ने के बाद भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

इधर लड़की के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी, जिसके बाद उसने विजय से मिलना पूरी तरह से बंद कर दिया था। लड़की के ना मिलने से विजय काफी नाराज हो गया था और वे उसका पीछा करने लगा और रास्ते में उसको रोक लेता था।

वही जब विजय को लड़की की शादी के बारे में पता चला तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और वो वीडियो उसने उसके होने वाले ससुराल वालों को दिखा दिया, जिसके बाद लड़की के होने वाले ससुराल वालों ने उससे सारे संबंध तोड़ दिए।

वह रिश्ता टूटने से आहत हुए युवती के पिता ने बैरसिया थाने में आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर वाया। लड़की ने विजय के साथ उसके दोस्त जितेंद्र को भी आरोपी बनाया है। लड़की का कहना है कि जितेंद्र की मदद से ही विजय ने ये षड्यंत्र रचकर मेरी शादी तुड़वाई है। पूरे मामले को लेकर बैरसिया के टीआई ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पर उसकी तलाशी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews