MadhyPradesh: पूर्व सांसद गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पुलिस

MadhyPradesh: पूर्व सांसद गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पुलिस

भोपाल/बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले (Balaghat District) से बड़ी खबर मिल रही है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (Former MP Kankar Munjare) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुबह सात बजे पुलिस अचानक मुंजारे के घर पहुंची और सीधा उठाकर थाने ले गई है। मुंजारे पर खैरलांजी के गुनई रेतघाट में मारपीट करने का आरोप है, इस मामले में मुंजारे और उनके साथियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी, इसके बाद आज शनिवार सुबह कई थानों की पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के लिए कंकर के घर दबिश दी थी।वही मुंजारे पर उनकी पत्नी ने भी अभद्रता के आरोप लगाए है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हाल ही में गुनई रेत घाट पर रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में खैरलांजी पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया था। खैरलांजी के वार्ड क्रमांक 18 में के निवासी अजय पिता शंकर लिल्हारे ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा अपने साथियों के साथ गुनई रेत खदान पहुंच कर उसके तथा खदान में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज एफआईआर के अनुसार रेत ठेकेदार राजेश पाठक के निर्देश पर अजय गुनई रेत घाट तक जाने अपनी मशीन से मार्ग बना रहा था। तभी मुंजारे अपने साथी इंदू लिल्हारे खुरसोड़ी व अन्य लोगों के साथ उप्र के नंबर वाली सफेद फार्चुनर कार से वहां पहुंचे और उसे मशीन से खींच कर गाली-गलौच करते हुए मशीन बंद करा दी और मारपीट भी की थी।पुलिस ने शिकायत कर्ता अजय लिल्हारे की रिपोर्ट पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे एवं अन्य के विरूद्ध धारा 147, 148, 294, 323, 327, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट प्रशासन एवं रेत माफिया पर हत्या की साजिश के आरोप लगाए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि रेत कारोबारी संजय सिंह कछवाहा ने दो लाख रुपये एसडीओपी को देकर मारने की साजिश की थी।इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews