जहरीली शराब कांड के बाद निशाने पर महाराज, कांग्रेस बोली- 35 करोड़ नहीं 35 लाख ही दिलवा दो ?

जहरीली शराब कांड के बाद निशाने पर महाराज, कांग्रेस बोली- 35 करोड़ नहीं 35 लाख ही दिलवा दो ?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुरैना (Morena)में हुए जहरीली शराब कांड (Poisonous Liquor Scandal) के बाद हमलावर हुई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के बाद अब भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने जहरीली शराब कांड (Poisonous Liquor Scandal) पर महाराज (Mararaj) की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट (Tweet) किया कि 22 मौतों पर 4 शब्द भी नहीं! इन्हें 35 Cr नहीं, 35 लाख ही सहायता दिलवा दीजिये?

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट किया – महाराज, प्रजा गरीब है, विदेशी नहीं, ज़हरीली पीने को मजबूर हैं, आप “बिकाऊओं” के ख़िलाफ़ तो बोल नहीं सकते हैं, बेचने वालों की खिलाफ तो बोलिये?मंत्री बनाने के लिए 40 गाड़ियों के काफिले से CM पर  दबाब, 22 मौतों पर 4 शब्द भी नहीं! इन्हें 35 Cr नहीं, 35 लाख ही सहायता दिलवा दीजिये?

हालाँकि केके मिश्रा (KK Mishra) के ट्वीट (Tweet) पर ग्वालियर के सिंधिया समर्थक नेता दिनेश शर्मा ने कटाक्ष भी किया है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamalnath) पर पलटवार किया है। सिंधिया समर्थक ने इसे मौतों पर घटिया राजनीति कहा है।

गौरतलब है कि मुरैना (Morena) में कल हुए जहरीली शराब कांड (Poisonous Liquor Scandal)  में अब तक 22 लोगों की जान चली गई  है। घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मुरैना कलेक्टर और एसपी को सहित अन्य अधिकारीयों को हटा दिया है और मामले की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दे दिए है। लेकिन कांग्रेस के हमले लगातार जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews