मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, जाने सिंधिया समर्थकों को कहां मिली जगह

मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, जाने सिंधिया समर्थकों को कहां मिली जगह

भोपाल। विभागों-संभागों के बंटवारे के बाद शिवराज की मिनी कैबिनेट के पांचों मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित कर दिए गए है।राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मंत्री परिषद के नव-नियुक्त सदस्यों को मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक-2 और 3 में स्थित कक्ष आवंटित किये हैं।खास बात ये है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों को पहले और चौथे फ्लोर पर कक्ष आवंटित किए गए है।

इसके पहले बुधवार को राज्यपाल लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंत्रिमंडल सदस्यों के मध्य विभागों का आवंटन किया था। राज्यपाल टंडन ने डॉ० नरोत्तम मिश्रा को मंत्री, गृह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, तुलसी सिलावट को मंत्री, जल संसाधन विभाग, कमल पटेल को मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग,गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग और मीना सिंह मांड़वे को मंत्री, आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews