
MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी कर दिए है।इस बार कक्षा पांचवी का रिजल्ट 90.97% और आठवीं का 87.71 % रहा। छात्र परीक्षा परिणाम अधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspxपर जाकर 12:30 से नतीजे चेक कर सकते है।
नतीजों के अलावा जिलावार रिजल्ट, जिलों का प्रदर्शन, ओवरऑल पर्संटेज, लड़िकयों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट एग्जाम की डिटेल भी शेयर कर दी गई है।बता दे कि इस बार बोर्ड पैटर्न परीक्षा में करीब 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। इनमें कक्षा-5 के 12 लाख 35 हजार के करीब और कक्षा-8 के 11 लाख 37 हजार के करीब बच्चे शामिल हैं।
कक्षा 5वीं-8वीं का संभागवार रिजल्ट
- कक्षा 5वीं में भोपाल संभाग में 90.18% बच्चे पास हुए. चंबल में 94.22, ग्वालियर में 9114, इंदौर में 94.31, जबलपुर 93.99, नर्मदापुरम 93.94, रीवा 89.12, सागर में सबसे कम 83.36, शहडोल में सबसे अधिक 94.74, उज्जैन संभाग में 88.21 बच्चे हुए पास हुए।
- कक्षा 8वीं में भोपाल डिवीजन में 88.77%, चंबल में 90.28, ग्वालियर में 88.33, इंदौर में सबसे अधिक 92.80, जबलपुर 90.46, नर्मदापुरम 90.59, रीवा 83.79, सागर में सबसे कम 78.29, शहडोल 87.63, उज्जैन संभाग में 86.64% बच्चे पास हुए। पांचवीं कक्षा में कुल 90.97% बच्चे पास हुए हैं।
- सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 91.53 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का 90.18 फीसदी रहा है। 8वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूलों से 86.22 फीसदी बच्चे पास हुए हैं,प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 90.60 फीसदी रहा है।कुल 87.71 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
कम नंबर आने पर छात्र करवा सकते है कॉपी रिचेक
- राहत की खबर ये है कि इस परीक्षा में किसी भी छात्र को बोर्ड की तरफ से फेल नहीं किया जाएगा। अगर छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, तो आप सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं।
- अगर छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं या मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों का संदेह है, तो वह पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का विकल्प प्रदान करता है।
- पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया छात्रों को विशिष्ट विषयों के लिए उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने की अनुमति देती है, इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है।
मार्च में हुई थी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं
- गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
- इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्रायवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
- इसके लिए कुल 11 हजार 986 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न-पत्र तैयार किए गए थे।
- इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सम्पन्न कराया गया और अब रिजल्ट का इंतजार है।
इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rskmp.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में सम्बन्धित स्कूल (सरकार, निजी या मदरसा) चुनना होगा
- अब आपको डिटेल दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- अब आपको स्टूडेंट्स का रोल नंबर एवं दिया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- यह करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board की साइट पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स – mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘MP Board Class 5th Result 2024’ या ‘MP Board Class 8th Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.
- आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

