सांसद ने बांटे Modi और Shivraj की तस्वीर वाले मास्क, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

सांसद ने बांटे Modi और Shivraj की तस्वीर वाले मास्क, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

इंदौर। आकाश धोलपुरे

प्रदेश के कोरोना हॉट स्पॉट बने इंदौर में अब बीजेपी निःशुल्क मास्क वितरण कर लोगो को लुभाने जुटी हुई है। दरअसल, ये बात इसीलिए कही जा रही है क्योंकि बीजेपी ने भले आज 10 हजार मास्क वितरण करने का दावा किया हो लेकिन सवाल ये उठ रहे है इन मास्क पर ना सिर्फ इंदौर सांसद शंकर लालवानी बल्कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी की तस्वीरें चस्पा है। दरअसल, बीजेपी इसे नवाचार बताकर लोगो की सहायता का एक जरिया मास्क वितरण को मान रही है तो दूसरी ओर मास्क पर चस्पा किये गए चेहरे ये बताने के लिए काफी है कि मध्यप्रदेश में उपचुनाव नजदीक है और ऐसे में बीजेपी कोरोना संकट के दौर में प्रचार की किसी मौके को नही छोड़ना चाहती है। सवाल ये भी उठ रहे है कि क्या बिना तस्वीरों वाले मास्क नही बांटे जा सकते है।

इंदौर में आज सांसद शंकर लालवानी ने राजबाड़ा पर मोदी और शिवराज की तस्वीरों वाले मास्क का वितरण किया इन मास्क को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया।  सांसद ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह ढांकना बेहद ज़रुरी है। इसलिए आज करीब 10,000 मास्क ज़रुरतमंदों को बांटे गए हैं क्योंकि जागरुकता से ही हम कोरोना को काबू में कर सकते हैं। इधर न सिर्फ तस्वीरों वाले मास्क को लेकर शहर में चर्चा है बल्कि ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कोरोना काल मे सारे नियमो को ताक पर रखने ले लिए काफी है। दरअसल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर जहां आम लोगो व व्यापारियों से जुर्माना वसूला जा रहा है

वही दूसरी और मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद लालवानी एक कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। एक तस्वीर में जहां मान मनोव्वल के दृश्य सामने आए जहां हार पहनाने के दौरान सांसद और मंत्री बिल्कुल करीब नजर आए वही दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। लिहाजा, अंदाज लगाया जा सकता है कि जो बीजेपी एक तरफ लोगो को मास्क बांटकर जागरूकता की बात लर रही है वही दूसरी तरफ वो ही बीजेपी के सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताते नजर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews