MP: सरकार जल्द जारी कर सकती है नई पॉलिसी, छोटे उद्यमियों को मिलेगा फायदा

MP: सरकार जल्द जारी कर सकती है नई पॉलिसी, छोटे उद्यमियों को मिलेगा फायदा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

शिवराज सरकार(Shivraj government) मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में लगातार किसान, श्रमिक और छोटे व्यापारियों के लिए बड़े फैसले ले रही है। प्रदेश में छोटे उद्योग धंधे को बढ़ावा देने के लिए और उससे रोजगार सृजित करने के लिए अब राज्य शासन एक नई पॉलिसी(new policy) की शुरुआत करने जा रहा है। जिस पर बात करते हुए एमएसएमई मंत्री(MSME Minister) ओमप्रकाश सकलेचा(Omprakash Saklecha) ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि शिवराज सरकार ने किसान श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को इस लॉकडाउन(lockdown) में काफी राहत पहुंचाने की कोशिश की है। इसके साथ ही अब सरकार एक नई पॉलिसी पर काम कर रही है जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की हरी झंडी मिलने के बाद उसे प्रदेश में जारी कर दिया जाएगा। सकलेचा ने यह भी कहा कि इस पॉलिसी के प्रदेश में जारी होने के साथ ही छोटे उद्योग के व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार भी सृजित होंगे। एमएसएमई मंत्री ने यह भी कहा के इस मामले में उन्होंने छोटे उद्योग धंधे चलाने वाले व्यापारियों से भी चर्चा की है। जहां ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने पर भी विचार किया जा रहा है।ठेकेदारी प्रथा का खत्म होने के साथ ही छोटे उद्यमियों को करीबन 40% की बचत हो सकती है। जिससे उद्यमियों सहित श्रमिकों को भी फायदा पहुंचेगा।

बता दे कि शिवराज सरकार के प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच किसानों प्रवासी मजदूरों एवं छोटे उद्योगों के लिए बड़े ऐलान किए थे। वही अपने देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी शिवराज सरकार ने कमर कस ली है। आत्म निर्भर भारत के तहत छोटे उद्यमियों को 20% अतिरिक्त लोन की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है।वही माना जा रहा है कि सरकार इन पॉलिसी के तहत बैंकों को भी गारंटी देगी ताकि युवा खुद का छोटा उद्योग स्थापित कर सके। शिवराज सरकार लगातार आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की योजना पर भी कार्य कर रही है। जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 3 दिन से लगातार वेबीनार बैठक ले रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews