आज हो सकता है पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आयोग ने बुलाई पत्रकार वार्ता

मप्र पंचायत चुनाव 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव  से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है।  राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार 27 मई 2022 को सुबह 11:30 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की आज घोषणा हो सकती है।

इसी के साथ वे पंचायत और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में भी मीडिया को अवगत कराएंगे।है। माना जा रहा है कि पंचायत के चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। वही EVM की जगह इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव मतपत्र से कराएं जाएंगे ।अगर आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करता है तो इसी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी।

बता दे कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव में के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार निर्धारित समय में नए परिसीमन के आधार पर ओबीसी आरक्षण और अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है ।पंच सरपंच जिला व जनपद पंचायत के सदस्य और जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण हो चुका है इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग को सुनने से 35% तक आरक्षण कुल 50% आरक्षण की सीमा में रहते हुए दिया गया है।

पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।गौरतलब है कि पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी के द्वारा करवाया जाएगा। पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा।

शाम को बुलाई वीसी, कलेक्टर होंगे शामिल

वही राज्य निर्वाचन आयुक्त  बसंत प्रताप सिंह 27 मई को अपरान्ह 4 बजे से नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews