MP राज्यसभा चुनाव: इस जगह होगा 3 सीटों पर 4 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला, 19 को है मतदान

MP राज्यसभा चुनाव: इस जगह होगा 3 सीटों पर 4 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला, 19 को है मतदान

भोपाल।

देशभर में राज्यसभा चुनाव के मतदान को लेकर तारीख तय हो चुकी है। जिसके बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यसभा (Rajyasabha) की तीन रिक्त सीटों पर चुनाव (Election) इसी महीने की 19 तारीख को होंगे। किन्तु कोरोना संक्रमण(corona infection) से बचाव के लिए विधानसभा के सेंट्रल हॉल को मतदान केंद्र बनाया गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुधवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

दरअसल एमपी(MP) में राज्यसभा(rajyasabha) की तीन सीटों पर मतदान 19 जून को होना है। लेकिन कोरोना संकटकाल के बीच सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन(guideline) का पालन करते हुए मतदान कराया जाना है जिसके लिए विधानसभा के सेंट्रल हॉल को केंद्र बनाया गया है संक्रमण से बचाव के लिए और एम-2 हाॅल में मतदान के लिए जगह कम पड़ने की वजह से ये फैसला लिया गया है। इसी बीच विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह(A.P.Singh) ने बुधवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा परिसर के रखरखाव का काम देखने वाले राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा के बाद वोटिंग सभाकक्ष एम-2 के स्थान पर सेंट्रल हॉल में कराने का निर्णय लिया है।

बता दें कि लम्बे इंतजार के बाद एमपी में राज्यसभा के तीन रिक्त सीटों पर मतदान के तारीखों का एलान किया गया है। मध्य प्रदेश से तीन सीटें दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो जाने के बाद से रिक्त है। नियमानुसार चुनाव अप्रैल में ही हो जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इन सीटों पर अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका है। अब 19 जून को इन सीटों पर चुनाव होगा| इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह बरैया और सुमेर सिंह सोलंकी के भाग्य का फैसला होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews