MP: शिक्षकों को शिवराज सरकार का तोहफा, एक साथ मिलेगा 3 माह का वेतन

mp teacher

भोपाल।डेस्क रिपोर्ट।
कोरोना संकटकाल में शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने त्यौहार से पहले शिक्षकों को भुगतान करने का फैसला किया है। जिसके तहत रक्षाबंधन के पहले तीन माह का वेतन शिक्षकों को भुगतान किया जाएगा।इसमें एक लाख से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इस खबर से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, लगभग डेढ़ पहले अध्यापक संवर्ग से अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया था। इनमें से करीब एक लाख से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें अप्रैल, मई, जून का वेतन नहीं मिला है।जिसके चलते शिक्षकों में नाराजगी है, अब जब त्यौहार सामने है, ऐसे में भुगतान नही किया जाता है कि शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, हालांकि गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय की कमिश्नर जयश्री कियावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसके निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।कमिश्नर ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कोषालय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की।

कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा है कि बजट मद में पहुंच जाएगा, आप शिक्षकों के वेतन से संबंधित बिल तैयार रखो और बजट शो करते ही फटाफट बिल लगाने शुरू कर दो। अब अप्रैल, मई, जून का वेतन शिक्षकों को एक साथ दिया जाएगा।उम्मीद की जा रही है कि आज-कल में सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि जिन शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है, उनमें ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews