GST ना भरने के आरोप में MP के शराब कारोबारी गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

GST ना भरने के आरोप में MP के शराब कारोबारी गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

भोपाल।

प्रदेश में पहले कोरोना संकटकाल के बीच मध् प्रदेश के जाने-माने कारोबारी जगदीश अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोम डिस्टलरीज के मालिक जगदीश अरोड़ा पर बिना टैक्स 25 करोड़ के सैनिटाइजर बेचने के आरोप लगे थे। बीते 10 दिन से पुलिस उनके ठिकानों की जांच कर रही थी।

दरअसल राजधानी में बुधवार को भोपाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंट(DGGI) ने करीब 28 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शराब कंपनी सोम मालिक जगदीश और अजय को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में जगदीश अरोड़ा के साथ-साथ उनके भाई अजय अरोड़ा सहित तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव भी शामिल है।

सूचना के मुताबिक के ठिकानों पर पिछले 10 दिनों से लगातार जांच चल रही थी। जहां लंबी पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल लाया गया था जहां दोनों भाई की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरोना संकट काल के दौरान प्रदेश में जैसे ही सैनिटाइजर की मांग तेज हुई सोम ग्रुप को सैनिटाइजर बनाने की अनुमति प्रदान की गई थी।बता दें कि सैनिटाइजर पर 18% जीएसटी लगता है। जहां उन्होंने बिना जीएसटी चुकाए 25 करोड़ रुपए का सैनिटाइजर बेच दिया था। जिसके बाद सोम ग्रुप पर सीजीएसटी एक्ट के सेक्शन 69 के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सोम ग्रुप के मालिक जीएसटी की रकम भरने को तैयार हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews