नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज-Dislike उनको करें जो आपदा के समय घर से ही नहीं निकले

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज-Dislike उनको करें जो आपदा के समय घर से ही नहीं निकले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने कल मन की बात (Maan Ki Baat) में देश को संबोधित किया था। लेकिन प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रतिक्रिया सकारात्मक कम नकारात्मक ज्यादा रही। यूट्यूब चैनलों (Youtube Channel) पर पीएम के इस संबोधन को लाइक्स की तुलना में डिसलाइक्स ज्यादा मिले है। इससे पहले दर्शकों का रवैया इतना नेगेटिव कभी देखने को नहीं मिला। हालांकि सोमवार सुबह यूट्यूब पर मन की बात की ‘लाइक’ की संख्या ‘डिसलाइक’ से ज्यादा हो गई थी। लाइक की संख्या जहां 24 हजार के करीब थी वहीं डिसलाइक 22 हजार के करीब थी।

अंग्रेजों की थीम पर काम करती है कांग्रेस
पीएम मोदी के मन की बात को सोशल मीडिया में डिस लाइक होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस में अधिकांश रिटायरमेंट वाले है जो खटिया डालकर बैठे है, डिस लाइक उनको करना चाहिए जो आपदा के समय घर से ही नही निकले। उन्होंने कहा कांग्रेस का कार्य क्षेत्र ट्विटर पर रह गया है बाकी समाप्त हो गया है। इतनी भयानक बाढ़ में कोई एक नेता चले जाते तो ये लोग डिस लाइक के काबिल बचते। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास लोग नही बचे, उसकी जमीन विहीन हो चुकी है। अभी कांग्रेस को बाढ़ के कारण लोगो के बीच जाना चाहिए लेकिन ये डिस लाइक में लगे है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस शुरू से ही जाती की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कनग्रेस अंग्रेजों की फुट डालो राज करो कि थीम पर काम करती है।

भोपाल से 90 लोगों को किया रेस्क्यू
प्रदेश में आई बाढ़ (Flood) को लेकर गृहमंत्री ने कहा, 2300 लोगो को रेस्क्यू करके हमारी टीम ने निकाला है, रेस्क्यू में कोई जान नही गई। पाँच हजार लोगों को पहले ही कैम्पों में पहुँचा दिया था। उन्होंने बताया कि अब पानी नींचे उतर रहा है। अब पानी कोटा पहुँच गया है वहा के गेट भी खोल दिए है। आज सुबह भोपाल से 90 लोगों को रेस्क्यू करके ग्वालियर (Gwalior) रवाना कर चुके है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद कि स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज आज 11 बजे समीक्षा बैठक करेंगे जिसमे सभी अधिकारी बैठक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद कि स्थिति के लिए कल ही निर्देश दे दिए गए थे।

मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट अच्छा
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना (Corona) के संक्रमण को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कोरोना का बढ़ता आंकड़ा पूरे देश में है यह स्थिति मप्र में भी है लेकिन रिकवरी रेट हमारा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने निशुल्क इलाज की व्यवस्था की हुई है। अस्पतालों में दवाई वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews