नरोत्तम का तंज-सरकार पर कोरोना नहीं ‘डरो ना’ का असर

नरोत्तम का तंज-सरकार पर कोरोना नहीं ‘डरो ना’ का असर

भोपाल।
सियासी संग्राम के बीच रविवार को कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाई गई आपात कैबिनेट बैठक पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।मिश्रा का कहना है कमलनाथ सरकार पर कोरोना का नहीं बल्कि ‘डरो ना’ का असर है, क्योंकि उनके विधायकों ने साथ छोड़ दिया है।सिंधिया के पार्टी बदल देने से मध्य प्रदेश को डरो-ना वायरस हो गया है।जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो सकते हैं तो उनके समर्थक और विधायक क्यों नहीं।

मिश्रा ने आगे कहा कि जब सरकार के मंत्री ही नहीं है तो कैबिनेट बैठक कैसे हो सकती है। कमलनाथ सरकार कैसा स्वांग कर रही है, कैबिनेट मंत्रियों ने तो इस्तीफा दे दिया है, फिर कैबिनेट की बैठक कैसे हो रही है?मिश्रा ने आगे कहा कि हफ्ते-दस दिन में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति साफ हो जाएगी। बजट सत्र टलने के उठ रहे सवालों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि 16 मार्च से सत्र शुरू हो जाएगा। हम फ्लोर टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। वही उन्होंने हर विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

नरोत्तम मिश्रा ने अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी अफसर काम करने में मक्कारी कर रहे हैं। इसके बारे में प्रदेश के राज्यपाल को सोच – विचार करना चाहिए।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस बीजेपी से प्रभावित हो रही है। हम बाहुबल से नहीं बल्कि बुद्धिबल से लोकतंत्र को चलाने में विश्वास रखते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews