नक्सली मुठभेड़ का इनाम, 15 पुलिसकर्मियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

police men

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नक्सलियों को धूल चटाने वाले पुलिसकर्मियों (Police employee) को सरकार ने तोहफा दिया है| बालाघाट (Balaghat) में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद पुलिस हेड क्वार्टर (PHQ) ने एक सहायक उप निरीक्षक, 4 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन  दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

पिछले दिनों कान्हा नेशनल पार्क के ग्राम समनापुर के बांधा टोला में हुई मुठभेड़ में मध्य प्रदेश के 3 लाख और छतीसगढ़ के 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली बादल को पकड़ने में 15 पुलिसकर्मियों द्वारा सफलता पाई गई थी। हॉक फोर्स में पदस्थ इन कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव बालाघाट एसपी से मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने परीक्षण के उपरांत पदोन्नति प्रदान की है।

बताया जाता है कि 2012 में पुलिस को आउट ऑफ प्रमोशन देना बंद कर दिया गया था। उस समय फर्जी मुठभेड़ की शिकायतें मिली थीं। जिसमे कहा गया था कि पुलिसकर्मी पदोन्नति के लिए किसी को भी फरार और ईनामी अपराधी बताकर एनकांउटर कर देते हैं। इसके बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन सिस्टम को फिर से शुरू किया गया है| जिसका लाभ मुठभेड़ में लाखों रुपए के इनामी नक्सली बादल मरकाम को गिरफ्तार करने वाले पोलिसकंरियों को मिला है| 17 सितंबर को कान्हा नेशनल पार्क के पास से मुठभेड़ के दौरान नक्सली बादल को गिरफ्तार किया गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews