अब इंदौर में ASI की मौत, 6 दिन से चल रहा था इलाज

अब इंदौर में ASI की मौत, 6 दिन से चल रहा था इलाज

इंदौर। आकाश धोलपुरे

इंदौर(indore) में गुरुवार को एक एएसआई(ASI) की मौत हो गई। ASI संयोगितागंज पुलिस(police) थाने में पदस्थ थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल(hospital) में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ASI कुंवर सिंह खरते लॉक डाउन(lockdown) मे ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही एएसआई कुंवर सिंह खरते को हार्ट अटैक(heartattack) आया था जिसके बाद उपचार के विजय नगर स्थित अपोलो अस्पताल(apolo hospital) में 24 अप्रेल को भर्ती किया गया था।

कल रात से कोरोना वारियर्स(corona warriors) की हालत बिगड़ रही थी। चिकित्सको(doctors) द्वारा किये जा रहे उपचार से स्वास्थ्य में में सुधार नही हो रहा है जिसके बाद आज सुबह एएसआई खरते की मौत हो गई। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा खरते के स्वास्थ्य की जानकारी निरन्तर ली जा रही थी और महकमे के एक और पुलिस अधिकारी की मौत के बाद पूरा महकमा गमगीन हो चला है। बता दे कि इसके पहले शहर के परदेशीपुरा थाना के आरक्षक की मौत कोरोना काल मे हो चुकी है वही जूनि इंदौर टीआई देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews