अब पूर्व मंत्री ने किया कांग्रेस छोड़ने का ऐलान, बोले- ”जहां सिंधिया वहां मैं”

अब पूर्व मंत्री ने किया कांग्रेस छोड़ने का ऐलान, बोले- ”जहां सिंधिया वहां मैं”

भोपाल।
मध्यप्रदेश में दो हफ्ते पहले उठा सियासी तूफान थमने का नाम नही ले रहा है।सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद राजनैतिक मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है।अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है।सरताज का कहना है कि जहां सिंधिया वहां मैं। वही उन्होंने बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया है।

दरअसल, सियासी उठापठक के बीच सरताज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी भाजपा में किसी बड़े नेता से घर वापसी के लिए बात हुई है तो उनका कहना था कि ये बात सिंधिया करेंगे वे नहीं। भाजपा संगठन में कोई बड़ा पद पाने की इच्छा के संबंध में सिंह ने कहा कि भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी मिलती है। यदि मिलेगी तो निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में लाए थे, अब जब वे ही नहीं हैं, तो मैं भी इस्तीफा दे रहा हूं।अब भाजपा की सरकार बनेगी जो पूरे 25 साल चलेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और स्थाई सरकार बनेगी। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से मध्यप्र देश कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा, कांग्रेस सत्ता से भी जाएगी और पार्टी ने बहुत ही बड़ी ताकत को खो दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मध्यप्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है जिसमें भाजपा बहुत आगे चली जाएगी और कांग्रेस बहुत पीछे चली जाएगी।

बता दें कि सरताज सिंह 2018 विधानसभा चुनाव के समय भाजपा काे छाेड़कर कांग्रेस में आए थे। अब वे वापस भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। सरताज भाजपा से 2 बार विधायक व 5 बार सांसद रह चुके हैं। वह केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी उन्हें पार्टी में शामिल करेगी या नही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews