18 से 44 उम्र वालों के वैक्सीनेशन के लिए अब On Site भी होगा रजिस्ट्रेशन, गाइड लाइन जारी

CONGRESS

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन की गए डलाइन में बड़ा बदलाव किया है। मंत्रालय ने  18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) की पाबंदी ख़त्म कर दी है। सरकार ने सुविधा दी है कि अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center) पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। यानि अब On Site भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा

18 से 44 उम्र वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट बुक करने के लिए कोविन पोर्टल पर आ रही परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन (Vaccination) की नई गाइड लाइन जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइड लाइन के मुताबिक अब 18 से 44 की उम्र वाले लोगों शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर सीधे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें – कोरोना मरीजों के लिए ऊर्जा मंत्री ने शुरू की ये नई योजना, समाजसेवियों से जुड़ने की अपील

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews