अब सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव, 2 दिवसीय दौरे पर थे साथ, नेताओं में हड़कंप

scindia-selected-for-president-of-sati

भोपाल।
एमपी में कोरोना का तांडव जारी है।आम आदमी के बाद नेताओं-अधिकारियों पर इसका कहर तेजी से बरप रहा है। हाल ही कोरोना से जंग जीत कर लौटे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया(Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) के बाद उनके पीए कोरोना की चपेट में आ गए है।अब सिंधिया के पीए अनिल मिश्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।

हैरानी की बात तो ये है कि मंत्रिमंडल विस्तार के चलते सिंधिया के भोपाल दौरे के समय मिश्रा उनके साथ थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम हाउस में भी गए थे।इतना ही नही वे सिंधिया की विधायकों से वन-टू-वन चर्चा में भी उनके साथ मौजूद थे।साथ ही वे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज भवन और वर्चुअल रैली के दौरान बीजेपी कार्यालय में मौजूद भी थे। बताया जा रहा है कि मिश्रा करीब 1000 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आए है, ऐसे में राजसभवन से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।नेताओं, बीजेपी विधायकों समेत कार्यकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है।निज सचिव ग्वालियर स्थित रानी महल में बैठते हैं।वैसे निज सचिव का घर गांधीनगर में है और खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। साथ मे रहने वाले परिवार जनों को भाई के घर भेज दिया।घर के आस पास के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जॉन में बदल दिया गया है। किसी के भी आने जाने पर पाबंदी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जरूरी गाइड लाइन के अनुसार सतत उपचार करेगी।

इधर राजधानी भोपाल में मंगलवार को फिर कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले है।अनलॉक फेज टू में एक दिन में कोरोना के 86 नए मरीज मिले।इसमें एम्स की एक महिला डॉक्टर ,इब्राहिमगंज हॉट स्पॉट सेंटर से 1 , शहर की सबसे पॉश कालोनी अरेरा कॉलोनी से 4 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। राजधानी में नए भोपाल और पुराने भोपाल से संबंधित क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीज मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews