सिंधिया पर कमेन्ट करना पटवारी को पड़ा भारी, हुई कारवाई

सिंधिया पर कमेन्ट करना  पटवारी को पड़ा भारी, हुई कारवाई

भोपाल।
भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पटवारी को महंगा पड़ गया है। कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक पटवारी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में उसे निलंबित कर दिया गया है।यह कार्रवाई जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा की गई है । कलेक्टर ने पटवारी दीवान सिंह बाजोरिया को फेस बुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले जांच के उपरांत तथ्य सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews