रईसजादों की पूल पार्टी पर पुलिस की दबिश, नशे में धुत्त 16 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

रईसजादों की पूल पार्टी पर पुलिस की दबिश, नशे में धुत्त 16 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और सख्ती के बावजूद प्रदेश की राजधानी में नाइट कर्फ्यू की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।कोरोना संकटकाल में शराबखोरी और अय्याशी के एक के बाद एक हाईप्रोफाइल मामले सामने आ रहे है।इसी कड़ी में एक बार फि भोपाल पुलिस ने देर रात कोलार थाना इलाके में ग्रीन फील्ड विला पर छापा मार कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सोमवार रात 11 बजे ग्रीन फील्ड विला में शराब पार्टी संचालित किए जाने की सूचना मिली थी,जिसके बाद पुलिस ने महिला सब इंस्पेक्टर के साथ यहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से नशे में धुत 5 लड़कियों समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से महंगी शराब की बोतलें भी जब्त की है।बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में धुत युवक और युवतियां पुलिस से ही बहस भी करने लगे। सभी के खिलाफ लॉकडाउन शर्तों का उल्लंघन और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दे कि राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 9 हजार के पार हो गया है, और आए दिन 100 से ज्यादा मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, बावजूद नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।हाल ही में दस दिन का लॉकडाउन भी लगाया गया थ, बावजूद इसके कोरोना के दौर में शराब और पूल पार्टी का दौर जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews