MP में ‘लव जिहाद’ पर सियासत, कांग्रेस विधायक बोले- जो ऐसा नहीं करते उन्हें डरने की क्या जरुरत

कांग्रेस विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में सरकार लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर कानून बनाने जा रही है| प्रस्तावित विधेयक पर भाजपा नेता जहां सख्त करने की मांग उठ रही है। वहीं इसको लेकर सियासत भी गर्म है| कुछ समर्थन में तो कुछ इस पर आपत्ति जाता रहे हैं| इन तमाम चर्चाओं और सवालों के बीच कांग्रेस नेताओं के विरोध पर लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) का ट्वीट से सियासत गरमा गई है|

चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कानून के समर्थन में ट्वीट करते हुए आपत्ति जताने वालों पर सवाल उठाये हैं| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बलपूर्वक विवाह करना बलपूर्वक धर्म परिवर्तन के विरुद्ध प्रदेश में कानून बन रहा है। जो ऐसा नही करते हैं, उन्हें डरने की क्या आवश्यकता है?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने जा रही है| गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा था कि सरकार लव जिहाद को रोकने के लिए विधेयक लाने जा रही है। इसे अगले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। इसमें दोषियों के लिए पांच साल तक की सजा का प्रविधान किया जाएगा।

नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार कितने लोगों का है
इधर, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की और उनसे कहा कि लव जिहाद पाकिस्तान की आईएसआई और आईएसआईएस आतंकी संगठनों का भारत के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र है। उन्‍होंने इसमें सजा 5 साल नहीं, बल्कि 10 साल करने का प्रावधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार कितने लोगों का है। लव जिहाद पाकिस्तान और आतंकी संगठन आइएसआइएस की साजिश है। ये लोग बेटियों को बहला-फुसलाकर या अपनी पहचान बदलकर फंसाते हैं, उनसे दुष्कर्म करते हैं और बाद में मौत के घाट उतार देते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews