कॉन्फ्रेंस के दौरान Ronaldo ने सामने से हटाई कोका-कोला की बोतल, पानी की बोतल उठाकर कहा- ” Agua”

ronaldo

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo) ने सोमवार को यूरो 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस (euro 2020 press conference) के बीच कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा सब जगह हो रही है। रोनाल्डो पुर्तगाली टीम (portuguese team) से फुटबॉल (football) खेलते हैं और अपने जबरदस्त खेल और प्रदर्शन की वजह से विश्व-प्रसिद्ध हैं। फील्ड पर तो वे अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रहते ही हैं लेकिन इस बार ऑफ-फील्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि सब तरफ उनकी चर्चा है? आइए जानते हैं

यह भी पढ़ें… अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या, स्मैक का नशा करता था मृतक

दरअसल रोनाल्डो सोमवार को यूरो 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इस दौरान उनके सामने कोका-कोला सॉफ्ट ड्रिंक की दो बोतल रखी हुईं थीं जिन्हें उन्होंने अपने सामने से हटा दिया। इतना ही नहीं इन बोतलों को हटाने के बाद उन्होंने पानी की बोतल उठाई और पुर्तगाली भाषा में कहा, ” Agua” जिसका अर्थ है पानी! ऐसा करके उन्होंने लोगों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें… MP के इस विभाग में करोड़ों का गबन, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, 94 के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट्स के अनुसार 36 वर्षीय रोनाल्डो ने ऐसा तब किया जब वे मंगलवार को होने वाले ग्रुप एफ ओपनर मैच जो कि हंगरी टीम के खिलाफ खेला जाना है, के लिए मीडिया से बात-चीत करने बैठे। बता दें कि कोका-कोला यूरो 2020 का ऑफिशियल स्पॉन्सर भी है। हालांकि अब तक इस मामले में कोका-कोला का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews