राहुल गांधी ने रद्द की पश्चिम बंगाल की सभी रैलियां, अन्य नेताओं को भी दी सलाह

राहुल गांधी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में बढ़ते कोरोना (Corona) संकट के बीच नेताओं की चुनावी रैलियों पर देश में हो रहे विरोध के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियों (Election Rallies) को रद्द कर दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने नेताओं को सलाह दी कि वे सोच लें कि इन रैलियों से देश को कितना खतरा है।

कोरोना काल में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे चुनावों का देश में ख़ासा विरोध हो रहा है। राजनीतिक  दल एक दूसरे पर दोषारोपण कर चुनावी रैलियों को बढ़ते कोरोना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और चुनाव आयोग  पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच मांग जोर पकड़ रही है कि नेता पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियां रद्द क्यों नहीं कर देते क्या देश की जनता की कीमत से ज्यादा उनके लिए वोट कीमती हैं?

ये भी पढ़ें – मप्र में कोरोना से स्थिति बेकाबू, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 12,248 पॉजिटिव, 66 की मौत

इस मांग के बीच कांगेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिन बंगाल में होने वाली उनकी प्रस्तावित सभी रैलियों को रद्द कर दिया है।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा “कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है।”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews