Rajkot Fire News: राजकोट गेमिंग जॉन में लगी भीषण आग, 24 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

राजकोट के TRP गेमिंग जॉन में भीषण आग लगने से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के आँकड़े बढ़ भी सकते हैं। गेमिंग जॉन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
rajkot fire

Rajkot Fire News: गुजरात के राजकोट में बड़े अग्निकांड का मामला सामने आया है। नाना मोवा रोड पर स्थित TRP मॉल के निजी गेमिंग जॉन में आग लगने से अब तक 24 लोगों की मौत ह चुकी है। कई लोग घायल हैं। मृतकों में से बच्चों की संख्या 12 बताई जा रही है। आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल विभाग आग ने आग पर काबू पा लिया है। दमकलकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। शवों को पहचानना मुश्किल हो गया है। वहीं करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक गेमिन जॉन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) और अमित शाह समेत कई नेताओं के शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ से जिन्होनें अपने परिजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।”

कलेक्टर ने कहा

इस मामले में राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी का कहना है कि, “उन्हें शाम को करीब 4:30 बजे इस घटना को लेकर कॉल आया था। गेमिंग जॉन जलकर खाक हो चुका है। आग पर काबू पा लॉय गया है। मलबे को हटा दिया गया है। हम लगातार सीएम के संपर्क में हैं।”

मृतक के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख रुपये

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, “जिन भी लोगों के अपने परिजनों को खोया है उन्हें 4 लाख और घायलों को 50,000 रुपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जांच के लिए SIT का गठन किया जाएगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews