Rapper MC Kode लापता, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी, जानें डिटेल्स

rapper mc kode

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Rapper MC Kode उर्फ आदित्य तिवारी एक रैपर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (social media) पर उनका करीब 4-5 साल पुराना एक वीडियो (video) वायरल (viral) हुआ जिसमें उन्होंने हिंदुओं (hindu) के लिए पूजनीय गाय (cow) और महाभारत (mahabharata) पर रैप बैटल (rap battle) के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की। इस वीडियो को वायरल होने में ज़्यादा समय नहीं लगा और इसके बाद उनपर लोगों का गुस्सा फूटने लगा। अब खबर है कि दिल्ली में रहने वाले MC Kode लापता हौ गए हैं।

यह भी पढ़ें… नगरीय निकाय चुनाव से पहले निकायों में होगी भर्ती प्रक्रिया, संविदा नियुक्ति को लेकर नियम तय

अपने खिलाफ बढ़ते गुस्से को देख MC Kode ने सोशल मीडिया पर सभी से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ये सब बातें बोली तब वे महज 17 साल के थे और नादान थे। इतना ही नहीं उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से अपने पोस्ट, वीडियो तक हटा दिए। यूट्यूब पर ‘स्पिटडोप’ के नाम से भारत का सबसे बड़ा बैटल लीग जो कि MC Kode द्वारा बनाया गया था वो भी उन्होंने हटा दिया। उन्होंने इतना तक कह दिया कि अबसे वो कोई भी म्यूजिक नहीं बनाएंगे। सभी ब्रांड्स जिनके साथ वे काम करते थे उन सभी ने MC Kode को हटा दिया जिससे उनकी कमाई का जरिया तक बंद हो गया।

बावजूद इसके लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लोग न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार और सगे संबंधियों तक को जान से मार देने की धमकी देने लगे। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम छिड़ गई और हर तरह से उन्हें डराया धमकाया जाने लगा। यहां तक कि उनका फोन नम्बर, घर का पता ऐसी कई प्राइवेट जानकारियां भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।

यह भी पढ़ें… RBI का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को तोहफा, मुख्य दरों में भी बदलाव नहीं।

rapper mc kode

अब खबर है कि MC Kode के इंस्टाग्राम के प्राइवेट अकाउंट पर उन्होंने एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के बात लिखी थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने लिखा था कि मैं यमुना नदी के पास एक ब्रिज पर खड़ा हूं और मैं लहरों को मेरे संकट के जवाब देते देख पा रहा हूं।
MC Kode की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सभी लोग दिल्ली पुलिस से इन्हें ढूंढने की बात कह रहे है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews