MP: कॉलेजों में 20 जनवरी से लगेगी नियमित कक्षाएं! बनेंगे सख्त नियम

mp school student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में कोरोना (corona) पर अंकुश लगने के साथ साथ अब शिवराज सरकार (shivraj government) स्कूल और कॉलेज खोल दिए हैं। हालांकि मध्यप्रदेश में 10 जनवरी से कॉलेज खोले गए हैं। जिसमें अंतिम वर्ष की कक्षाओं को शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश में 20 जनवरी से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए राज्य शासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

दरअसल कॉलेजों में 20 जनवरी से नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग आज प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ ऑनलाइन बैठक करेगी। जहां नियमित कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। 20 जनवरी से अंतिम वर्ष के साथ-साथ तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई भी अब कॉलेजों में शुरू की जाएगी। इसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (mohan yadav) ने पिछले दिनों सीएम शिवराज (CM Shivraj) के साथ समीक्षा बैठक की थी। वहीं कॉलेज में नियमित कक्षा लगाने के लिए विद्यार्थियों से सहमति पत्र भी लिया जाएगा।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने किया हेल्प डेस्क का गठन, खर्च पर लगेगा अंकुश

इसके साथ ही साथ कक्षा के आयोजन से पहले विद्यार्थियों से फॉर्म भराया जाएगा। जिसमें कक्षाओं को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थी अभिभावक की सहमति के बाद ही कॉलेज पहुंच पाएंगे। वही बैठक में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खोले गए जिन कॉलेजों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। उस संबंध में भी कड़े नियम बनाए जाएंगे और दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews