किसानों को राहत, सिंचाई के लिए 10 घंटे लगातार मिलेगी बिजली

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश में किसानों ने गेंहू और अन्य फसलों की बोवनी शुरू कर दी है, ऐसे में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलना जरूरी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सीहोर (Sehore) जिले के शाहगंज में एलान किया कि किसानों (Farmers) को लगातार 10 घंटे बिजली (Electricity Supply) मुहैया की जाएगी। यह सप्लाई सप्ताह की पालियों में दी जाएगी। एक सप्ताह दिन में तो अगले सप्ताह रात में 10 घंटे जारी रहेगी।

नगर परिषद शाहगंज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में लगातार कार्य किये जा रहे है। किसानों को लगातार 10 घंटे बिजली मुहैया की जाएगी। यह सप्लाई सप्ताह की पालियों में दी जाएगी। एक सप्ताह दिन में तो अगले सप्ताह रात में 10 घंटे जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिये चलाई जा रही योजनाओं के लिये धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आगामी 3 दिसम्बर को किसानों के खातों में मुख्यमंत्री सम्मान निधि राशि जमा की जाएगी। साथ ही वृद्धों, बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिये संचालित सभी योजनाओं में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

जनता का हक़ मारने वाले सुधर जाएं या प्रदेश छोड़ दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडा, बदमाश, माफिया किसी को नहीं बख्शा जायेगा। जनता का हक मारने वाले शोषण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो रही है। ऐसे लोग या तो सुधर जाएं या प्रदेश छोड़े दे। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर उनकी समस्यायें भी सुनी। आवेदन भी हाथो-हाथ लिये और संबंधित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews