मध्य प्रदेश में 62 वर्ष ही रहेगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु

कर्मचारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में चतुर्थ श्रेणी (Fourth Grade) ही नहीं, सभी कर्मचारियों (Employees) की सेवानिवृत्ति आयु (Retirement Age) 62 वर्ष ही है। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने इस संदर्भ में स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

राज्य में सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। इसके चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने साफ किया है कि राज्य शासन द्वारा मंत्री स्थापना में चर्तुथ श्रेणी की नियुक्ति में आयु-सीमा को बढ़ाकर 18 से 60 वर्ष की गई है। पूर्व में नियुक्ति के लिए आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी श्रेणी के शासकीय सेवकों की अधिवार्षिकीय (सेवानिवृत्ति) आयु में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिवार्षिक आयु पूर्ववत 62 वर्ष ही रहेगी।

मध्यप्रदेश सचिवालय (चर्तुथश्रेणी) सेवा भर्ती नियम 1987 में पूर्व प्रावधान अनुसार, मंत्री स्थापना में चर्तुथ श्रेणी की नियुक्ति मंत्रियों की इच्छानुसार की जाएगी। इसकी अवधि मंत्री के कार्यकाल अथवा उनके सेवा समाप्त करने तक सीमित होगी। इसमें आयु-सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी निर्धारित शर्ते भी लागू होंगी। नियुक्ति आयु-सीमा के संबंध में मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र चार जुलाई 2019 द्वारा आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर वर्तमान अधिसूचना 29 अक्टूबर 2020 द्वारा 18 से 60 वर्ष किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews