ईश्वर के अवतार थे संत कंवरराम साहब – दुर्गेश केसवानी

ईश्वर के अवतार थे संत कंवरराम साहब – दुर्गेश केसवानी

बैरागढ़, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को अमर शहीद भगत संत कंवरराम (Saint Kanvaram) साहब का 81 वां बरसी महोत्सव संत कंवरराम समिति वन ट्री हिल्स में आयोजित किया गया। हर वर्ष 3 दिन का आयोजन होता है, इस बार कोरोना के चलते एक दिवस का आयोजन किया गया था। समिति अपने प्रमुख वासदेव रामचंदानी ओर चीफ एडवाइज़र रमेश हिमथानी के मार्गदर्शन में बरसी महोत्सव मना रही है।

भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी (BJP Spokesperson Durgesh Keswani) ने बहराणा साहब की ज्योत प्रज्वलित की और कहा भगत कंवरराम ईश्वर का अवतार थे, उनमें ईश्वरीय शक्ति थी, मृत बच्चे को उन्होने अपने स्पर्श ओर संगीत की ताकत से जीवित कर दिया था। वे सदैव मानव कल्याण के लिये जिये। साबू रीझवानी ने कहा भगत साहब मसीहा थे।

इस अवसर पर सिंधी पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी, महासचिव माधु चांदवानी, इंटरनेशनल सिंधी कलाकार मोहित शेवानी, नंदलाल दादलानी, पंडित रवि पटेरिया, संस्था अध्यक्ष जानकीलाल भारानी, संयोजक गुरमुखदास ज्ञानचंदानी, रतन मतानी सहित अनेक हस्तियां मौजूद थीं। सिंधी छेज, सिंधी भगत, सिंधी लोकगीत मटकी ओर पल्लव प्रार्थना क्व बीच देश की खुशहाली, अमन चैन समाज की तरक्की ओर कोरोना से मुक्ति की कामना की गई। प्रसादी ओर भंडारे का आयोजन किया गया। साई भाजी पुल्लाव ओर कोसा कुहर (चन्ने) प्रसाद के रूप में बांटे गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews