मध्यप्रदेश में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, जानिये कब तक रहेंगे बंद, नया आदेश जारी

mp school News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में मार्च महीने से बंद हुए स्कूल (School) अभी नहीं खुलेंगे| कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 30 नवम्बर तक बंद रहेंगे| स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं|

दरअसल, केंद्र की गाइड लाइन के बाद मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 15 नवंबर तक पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किये थे| 15 नवंवर के बाद स्कूल खोलने पर विचार किये जाने की चर्चा थी| लेकिन अब 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे| गुरूवार शाम को स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं|

वहीं कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं डाउट क्लियर करने के लिए लगातार चलती रहेंगी, विभाग ने इस सम्बन्ध में पुराने 12 अक्टूबर के आदेश को यथावत रखा है| वहीं पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप डिजिटल मोड से लर्निंग कक्षाएं जारी रहेंगी|

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों गाइड लाइन जारी की थी जिसमें कहा गया था कि 15 अक्टूबर से स्कूल खुल सकते हैं| स्कूल खोलने का निर्णय राज्य सरकार अपने स्तर पर ले सकती हैं| मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने फिलहाल स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews