आत्मनिर्भर मप्र: गृहमंत्री का पलटवार-‘कमलनाथ सिर्फ झूठी बात करते और देते झूठे भाषण’

आत्मनिर्भर मप्र: गृहमंत्री का पलटवार-‘कमलनाथ सिर्फ झूठी बात करते और देते झूठे भाषण’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

15 अगस्त को प्रदेश को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने विकसित होते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की परिकल्पना जाहिर की थी। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कहा है कि शिवराज सिंह (Shivraj Singh) के बड़बोले और झूठे भाषणों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर (Atmanirbhar Madhya Pradesh) नही होगा। कमलनाथ (Kamal Nath) ने यह बात कह कर बीजेपी (BJP) पर चुटकी लेने का प्रयास किया।

कमल नाथ के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जम कर हमला बोला है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आइना दिखता हुए कहा कि वो सच कहते है उन्होंने सिर्फ भाषण ही दिए थे और हम ने फील्ड पर काम किया। हमारा नेतृत्व जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, अपने कार्यकाल में कमलनाथ ने एक भी घोषणा पूरी नही की न किसी का लोन माफ हुआ न किसी को रोजगार मिल। उन्होंने कहा हमारे शीर्ष से लेकर नीचे तक कार्यकर्ता लगे रहते है। हम शुरू से कहते थे मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नही बताएंगे। उन्होंने कहा हमने अब तारीख भी बता दी वो सिर्फ ट्वीट करते है। मंत्री मिश्रा ने कहा हमने 370 भी हटाई, हमने कहा था ट्रिपल तलाक हटाएंगे वो भी हटा दिया। उन्होंने कहा, हमने कहा था नागरिकता संधोषन भी करेंगे वो भी हुआ। कमलनाथ सिर्फ झूठी बात करते है, झूठे भाषण देते है। इसलिए कमल नाथ को लगता है कि बीजेपी भी ऐसी है। गृहमंत्री ने कहा हम जब सत्ता में आए तो दिग्विजय सिंह ने हमे बीमारी राज्य दिया था, जिसे हमने विकासशील बनाया और अब विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews